रायपुर 19 जून 2026/ ETrendingIndia / Raipur West’s 223 meritorious students to receive ₹5,000 prize each: ₹5,000 cheques handed over to 22 children of Mahoba Bazar School, ₹25,000 cheque for merit list achievers, MLA will also give e-scooters / रायपुर पश्चिम के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने आज शिक्षा के क्षेत्र में एक और अनुकरणीय मिसाल पेश किया । अपने वादे को निभाते हुए वे आज महोबा बाजार शासकीय स्कूल पहुंचे, जहाँ उन्होंने 90% से अधिक अंक अर्जित करने वाले प्रतिभावान 22 छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप ₹5,000-5,000 (पाँच-पाँच हजार रुपये) के चेक व्यक्तिगत रूप से प्रदान किए।
श्री मूणत ने पूर्व में विधानसभा क्षेत्र के सभी स्कूलों का दौरा कर घोषणा की थी कि जो भी बच्चे बोर्ड परीक्षाओं में 90% से ऊपर अंक लाएंगे, उन्हें नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय स्कूलों के ऐसे कुल 223 बच्चों की पहचान की गई है जिन्होंने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, इन सभी 223 बच्चों को विधायक द्वारा ₹5-5 हजार के चेक प्रदान किए जाएंगे।
इसके साथ ही, पिछले सत्र में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की प्रवीण सूची (Top-10 Merit List) में स्थान बनाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले होनहार छात्र को ₹25,000 (पच्चीस हजार रुपये) की विशेष प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया।
मेरिट में आने वाली बेटी को श्री मूणत किसी सरकारी या विधायक निधि से नहीं, बल्कि अपने व्यक्तिगत कोष (स्वयं के खर्च) से आधुनिक बैटरी वाली स्कूटी (E-Scooter) उपहार स्वरूप प्रदान करेंगे।
मूणत ने कहा की ” बच्चे ही छत्तीसगढ़ का भविष्य हैं।
प्रोत्साहन पाकर खिले बच्चों के चेहरे
आज महोबा बाजार स्कूल में जिन छात्र-छात्राओं ने विधायक राजेश मूणत के हाथों सम्मान और ₹5,000 का चेक प्राप्त किया, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। बच्चों के चेहरों पर एक अलग ही चमक और उत्साह देखने को मिला। चेक प्राप्त करने के बाद उत्साहित छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से अपने विधायक के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की.
