रायपुर 16 जून 2026/ ETrendingIndia / “Hotel Amritsari: Tax not paid for years, Municipal Corporation seals it; fine of one lakh rupees for unhygienic conditions and rule violations” रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा आज नगर निवेश विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग द्वारा होटल अमृतसरी को बकाया नहीं देने पर सीलबंद कर दिया है.
होटल अमृतसरी की स्वच्छता व्यवस्था का भी औचक निरीक्षण किया गया . इस दौरान होटल में भारी गन्दगी मिली, सड़क पर किचन खोला जाना और अस्वास्थ्यकर वातावरण में बाथरूम से लगकर मटके में बिरयानी रखा जाना मिला.
पूर्व में नोटिस देने के बाद भी स्वच्छता की अनदेखी लगातार किया जाना मिला. कई नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर होटल अमृतसरी को सीलबंद करने सहित 1 लाख रूपये का जुर्माना किया गया है .
नगर निगम जोन 4 द्वारा अभियान के अंतर्गत गोलबाजार,मालवीय रोड आदि मुख्य बाजार क्षेत्र में कार्यवाही की गयी और 17 दुकानों में गन्दगी मिलने पर 18 हजार रूपये का जुर्माना किया गया.
नगर निगम जोन 4 नगर निवेश विभाग द्वारा लगभग 25 दुकानों पर 50 हजार रूपये का सड़क बाधा शुल्क वसूला गया.
बाजार विभाग ने सड़क पर कब्जा जमाकर व्यवसाय करने पर नोटिस एवं चेतावनी देकर सामानों की जप्ती की गयी. अभियान आगे भी जारी रहेगा.
टीम प्रहरी अभियान रायपुर नगर निगम क्षेत्र में रायपुर पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला, रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार जनहित में सुगम यातायात नागरिकों को देने की दृष्टि से लगातार चलाया जा रहा है.
