Share This Article रायपुर, 16 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / मरीजों और उनके परिवारों को आर्थिक राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने 137 गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं पर अधिकतम 30 प्रतिशत ट्रेड मार्जिन निर्धारित किया है। इसके परिणामस्वरूप 1,000 से अधिक दवा फॉर्मूलेशन की अधिकतम खुदरा कीमतों (MRP) में कमी आई है। नई कीमतें 9 नवंबर 2026 से लागू हो चुकी हैं। 20 से 70 प्रतिशत तक घटी कीमतें सरकारी जानकारी के अनुसार, 1,031 कैंसर दवा फॉर्मूलेशन की कीमतों में कटौती दर्ज की गई है। कुछ दवाओं की कीमतों में 96.45 प्रतिशत तक कमी आई है। इस पहल से मरीजों को सालाना लगभग 3,500 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है। आधुनिक दवाओं तक पहुंचेगी मरीजों की पहुंच इस व्यवस्था में इम्युनोथेरेपी और अन्य आधुनिक कैंसर उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाएं भी शामिल हैं। इसका उद्देश्य दवाओं की आपूर्ति और बिक्री के दौरान अत्यधिक व्यापारिक मुनाफे पर नियंत्रण लगाना है। नई कीमतों की निगरानी होगी अस्पतालों और मेडिकल स्टोर को संशोधित कीमतें प्रदर्शित करना अनिवार्य है। राज्य औषधि नियंत्रक इसकी निगरानी करेंगे। हेल्पलाइन 1800-11-1255 पर शिकायत मरीज NPPA की वेबसाइट और ‘फार्मा सही दाम’ ऐप पर नई कीमतें देख सकते हैं। अधिक कीमत वसूलने की शिकायत हेल्पलाइन 1800-11-1255 पर की जा सकती है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य आर्थिक कठिनाइयों को कैंसर के इलाज में बाधा बनने से रोकना है। Share This Article Post navigation मिस्र दौरे पर पहुंचे पीयूष गोयल, द्विपक्षीय व्यापार और निवेश साझेदारी को देंगे नई गति व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की 500 साल पुरानी स्वर्ण अक्षरों वाली गीता… बनी आकर्षण