Pradhan Mantri Suryaghar Yojana
Pradhan Mantri Suryaghar Yojana
Share This Article

रायपुर, 8 अक्तूबर 2025 / ETrendingIndia / Pradhan Mantri Suryaghar Yojana: Chhattisgarh’s step towards a greener future, a new savings option for the common man / प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना छत्तीसगढ़ , प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मंशानुरूप बिजली बिल की समस्या का समाधान करने के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का संचालन किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना छत्तीसगढ़ , यह योजना तेजी से बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं और बिजली दरों में इज़ाफ़े के बीच आम नागरिकों के लिए राहत एवं बचाव का नया विकल्प बन रहा है।

योजना आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी है, इससे न केवल बिजली की बचत हो रही है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिल रहा है।

 योजना के तहत केन्द्र और राज्य शासन द्वारा 30 हजार रूपए से 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। 

योजनांतर्गत 01 किलोवाट का रूफटॉप लगवाने पर 45 हजार रूपए, 02 किलोवाट में 90 हजार रूपए और 03 किलोवाट का रूफटॉप लगवाने पर 01 लाख 08 हजार रूपए की सब्सिडी प्रदान की जाती है।

योजना अंतर्गत लगाए गए सोलर प्लांट को नेट मीटरिंग प्रणाली से जोड़ा जाता है, जिससे अतिरिक्त उत्पन्न बिजली ग्रिड में भेजी जा सकती है और उपभोक्ता को उसका लाभ आय के रूप में प्राप्त होता है।

इसके साथ ही कम ब्याज दर एवं आसान किश्तों में बैंक फायनेंस भी उपलब्ध है।

लाभ लेने वेबसाइट या मोबाइल एप से करें आवेदन

  इस योजना का लाभ लेने हेतु उपभोक्ताओं को

https://pmsuryaghar.gov.in
या PMSuryaGhar मोबाइल एप पर पंजीकरण कर लॉगिन आईडी प्राप्त करनी होती है।

इसके बाद पोर्टल पर सूचीबद्ध वेंडर का चयन कर बिजली विभाग के कर्मचारी की सहायता से ऑनलाइन आवेदन किया जाता है।

अनुबंध के बाद वेंडर द्वारा प्लांट की स्थापना एवं डिस्कॉम द्वारा नेट मीटर लगाया जाता है। सत्यापन पश्चात सरकार द्वारा सब्सिडी सीधे खाते में अंतरित की जाती है।

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना अक्षय ऊर्जा की दिशा में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की ओर महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रही है।

इस योजना के लाभार्थी मुंगेली संदीपनपुरी गोस्वामी ने बताया कि सरकार की इस योजना से बहुत लाभ मिला।

हमनें आवेदन किया, सब्सिडी मिली और छत पर सिस्टम लग गया। अब घर में नियमित बिजली की सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही जो बिजली ज्यादा बनती है, वो ग्रिड में जाती है और उसका फायदा भी हमें मिलता है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य शासन को धन्यवाद देते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस योजना का लाभ लेने की अपील की।