रायपुर 25 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Recruitment process begins in 137 CETF battalion / 137 CETF भर्ती 2026 , 137 सीईटीएफ बटालियन (प्रादेशिक सेना) द्वारा 39 गोरखा राइफल में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती रैली 5 मई 2026 से 23 मई 2026 तक अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की जाएगी।
भर्ती स्थल और तिथि
भर्ती प्रक्रिया 5 से 8 मई तक इसी सप्ताह के दौरान बैंगङूबी (पश्चिम बंगाल), 13 से 16 मई तक वाराणसी (उत्तर प्रदेश) और 20 से 23 मई तक देहरादून (उत्तराखंड) में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को मूल दस्तावेज की प्रतियों सहित सुबह 7 बजे तय स्थान पर पहुंचना होगा।
पदों का विवरण
इस भर्ती में कुल 161 पद भरे जाएंगे। इसमें जेसीओ (07 पद), सिपाही जीडी (143 पद), क्लर्क (03 पद), कुक (02 पद), टेलर (01 पद), हाउसकीपर (03 पद), सिपाही धोबी (01 पद) और ड्रेसर (01 पद) शामिल हैं।
योग्यता और शर्तें
भर्ती में हिस्सा लेने के लिए कनिष्ठ अधिकारी और अन्य पद को सेवानिवृत्ति के 5 साल से ज्यादा नहीं होना चाहिए। कनिष्ठ अधिकारी 55 वर्ष तक और अन्य पद 50 वर्ष तक सेवा दे सकते हैं.
शारीरिक फिटनेस, मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य रहेगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन शारीरिक परीक्षा, मेडिकल टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
अन्य जानकारी
यह भर्ती पूरी तरह निशुल्क है। किसी भी प्रकार की सिफारिश या गलत जानकारी मिलने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 05322-421904 और मोबाइल नंबर 7309677687 पर संपर्क किया जा सकता है।
