24x7 complaint redressal system
24x7 complaint redressal system
Share This Article

रायपुर 29 मई 2026/ ETrendingIndia / 24×7 complaint redressal system created for every sailor / 24×7 नाविक सहायता प्रणाली , समुद्र में कार्यरत भारतीय नाविकों और उनके परिवारों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भारत सरकार के पोत परिवहन महानिदेशालय (DG Shipping) ने 24×7 परिवेदना निवारण प्रणाली शुरू की है।

इस व्यवस्था का उद्देश्य देश और विदेश में कार्यरत नाविकों को हर समय सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

डीजी शिपिंग द्वारा जारी जानकारी में बताया गया है कि नाविकों की कार्यप्रणाली सामान्य कार्यालय समय से अलग होती है। वे लंबे समय तक समुद्र में रहते हैं, इसलिए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए चौबीसों घंटे सक्रिय सहायता प्रणाली विकसित की गई है।

इस प्रणाली के माध्यम से नाविक और उनके परिवार सुरक्षा, आपात स्थिति तथा अन्य परेशानियों से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। विभाग ने कहा है कि “हम वह साथी हैं, जो कभी साइन ऑफ नहीं करते।”

प्रणाली के तहत नाविकों की सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर, व्हाट्सऐप नंबर और ई-मेल सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। भारत से सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-889-7768 जारी किया गया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय सहायता के लिए +1-888-988-0256 नंबर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा व्हाट्सऐप हेल्पलाइन +91 8655856830 तथा ई-मेल enavik.24×[email protected] पर भी संपर्क किया जा सकता है।

डीजी शिपिंग ने कहा है कि समुद्र के बीच हो या घर-परिवार से जुड़ी कोई समस्या, यह 24×7 सहायता प्रणाली हर नाविक और उसके परिवार के लिए भरोसे का मजबूत सहारा बनेगी।