g20 summit
g20 summit
Share This Article

रायपुर 22 नवंबर 2025/ ETrendingIndia / G20 समिट में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन , जोहान्सबर्ग में आयोजित G20 समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक विकास मॉडल पर नए सिरे से विचार करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि स्किल्ड माइग्रेशन, पर्यटन, खाद्य सुरक्षा, एआई, डिजिटल अर्थव्यवस्था और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब तक के विकास मॉडल से बड़ी आबादी संसाधनों से वंचित रही है और प्रकृति का अत्यधिक दोहन हुआ है। उन्होंने भारत की “इंटीगरल ह्यूमनिज़्म” की अवधारणा को समाधान बताया, जिसमें मानव, समाज और प्रकृति को एक इकाई मानकर विकास का मार्ग तय किया जाता है।

मोदी ने G20 के तहत ग्लोबल ट्रेडिशनल नॉलेज रिपोजिट्री बनाने का प्रस्ताव दिया, ताकि दुनिया की पारंपरिक जीवन शैली और सांस्कृतिक ज्ञान को संरक्षित कर भविष्य की पीढ़ियों तक पहुँचाया जा सके।

अफ्रीका के विकास को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने G20–Africa Skills Multiplier Initiative प्रस्तावित किया। इसके तहत अगले दस साल में एक मिलियन प्रशिक्षित ट्रेनर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है, जो आगे करोड़ों युवाओं को स्किल्ड बनाएंगे।

G20 समिट में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन , प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य आपदाओं से निपटने के लिए G20 Global Healthcare Response Team बनाने का सुझाव दिया, जो किसी भी महामारी या प्राकृतिक आपदा में तुरंत सहायता प्रदान कर सके।

फेंटेनिल जैसे खतरनाक ड्रग्स के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताते हुए उन्होंने G20 Initiative on Countering the Drug–Terror Nexus का प्रस्ताव रखा, ताकि ड्रग और आतंक के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को खत्म किया जा सके।

उन्होंने कहा कि भारत–अफ्रीका संबंध हमेशा मजबूत रहे हैं और अब समय है कि वैश्विक संस्थाओं में ग्लोबल साउथ की आवाज को और मजबूत किया जाए।