Share This Article रायपुर 22 नवम्बर 2025/ ETrendingIndia / तन्वी द ग्रेट फिल्म , भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के तीसरे दिन अनुपम खेर की निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ दिखायी गई, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। यह फिल्म ऑटिज़्म से जूझ रही एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो लोगों की गलतफहमियों के बावजूद आर्मी में शामिल होने का सपना पूरा करने की कोशिश करती है। स्क्रीनिंग के बाद अनुपम खेर और फिल्म की अभिनेत्री तन्वी ने मीडिया से बातचीत की। अनुपम खेर ने कहा कि फिल्म उनके निजी अनुभवों से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि “नॉर्मल का उल्टा एबनॉर्मल नहीं, बल्कि एक्स्ट्राऑर्डिनरी हो सकता है।” उन्होंने आगे भी ऐसी प्रेरणादायक कहानियों पर काम करने की बात कही। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री शुभांगी दत्त ने बताया कि यह उनका पहला फिल्मी अनुभव है और अनुपम खेर के निर्देशन ने उनकी प्रतिभा को उभारा। ‘तन्वी द ग्रेट’ अपने भावनात्मक संदेश और मजबूत कहानी के कारण इफ्फी में खास आकर्षण बनी हुई है। यह विभिन्न आयु वर्ग के दर्शकों को प्रभावित कर रही है। Share This Article Post navigation सिनेमा में हरित सोच: चार देशों के फिल्मकारों ने रखे विचार अनुपम खेर की मास्टर क्लास – “हार मानना कोई विकल्प नहीं”