Share This Article

रायपुर 24 नवम्बर 2025/ ETrendingIndia / “More Dai, More Ped” – An inspiring story of greenery in Chhattisgarh that began with the name of a mother…/ मोर दाई मोर पेड़ अभियान , छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टाटीबंध निवासी श्री राधेश्याम साहू और उनकी पत्नी श्रीमती प्रेमलता साहू ने आज पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनोखा और भावनात्मक कदम उठाया। हरियाली दीदी के नाम से प्रसिद्ध श्रीमती पुष्पा साहू द्वारा चलाए जा रहे “मोर दाई मोर पेड़” जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर उन्होंने अपने घर की छत पर आम का पौधा अपनी माँ के नाम लगाया।

श्रीमती प्रेमलता ने बताया कि जब उन्हें इस अभियान के बारे में जानकारी मिली, तो मन में अपनी माँ की स्मृति में एक फलदार पेड़ लगाने का विचार आया।

वैज्ञानिक तरीके से पौधा रोपने और जैविक रूप से फल प्राप्त करने की तकनीक भी उन्होंने हरियाली दीदी से सीखी।

प्रेमलता साहू कहती हैं कि जैसे हम अपनी माँ को अपने पास रखना चाहते हैं, वैसे ही उनके नाम पर लगाए पौधे को भी घर में ही रोपना चाहिए, ताकि उसकी देखभाल और सुरक्षा सही ढंग से हो सके। उन्हें खुशी है कि उनके पति ने पूरे उत्साह से इस पहल में सहयोग किया।

हरियाली दीदी पुष्पा साहू ने भी प्रसन्नता जताते हुए कहा कि प्रेमलता पहले से ही अपने छत पर सब्जियों की सुंदर खेती करती हैं और अब माँ की याद में लगाया गया यह आम का पौधा एक प्रेरणादायी उदाहरण बनेगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके रिश्तेदार, पड़ोसी और परिचित भी अपनी माताओं की स्मृति में फलदार पौधे लगाकर इस अभियान को आगे बढ़ाएँगे।

श्री राधेश्याम साहू स्वयं भी वर्षों से वृक्षारोपण में सक्रिय रहे हैं और अपने पिता की स्मृति में हर साल गांव में पौधे लगाते हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि माँ की याद में भी वे फलदार पेड़ लगाकर इस अभियान को और मजबूत करेंगे।

यह कहानी साबित करती है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से की गई छोटी व्यक्तिगत पहल कैसे समाज में बड़ा बदलाव लाने को तत्पर हो जाती है.