South Zone Cultural CentreSouth Zone Cultural Centre
Share This Article

रायपुर 28 नवंबर 2025/ ETrendingIndia / Advertisement issued for the post of Director, South Zone Cultural Centre (SZCC), Thanjavur / एसजेडसीसी निदेशक भर्ती , संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त संस्था, दक्षिण क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (द.क्षे.सां.के.), तंजावुर में निदेशक के पद की भर्ती हेतु योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं.

भारत सरकार द्वारा देश के विभिन्न प्रांतों के लोक, आदिवासी कला और संस्कृति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से स्थापित किए गए सात क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों में से एक केंद्र दक्षिण क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, तंजावुर है.

नियुक्ति 3 वर्ष की अवधि के लिए, प्रतिनियुक्ति/अल्पावधि अनुबंध आधार पर की जायेगी और पदाधिकारी के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर यह अवधि 2 वर्ष तक आगे बढ़ाई जा सकती है.

एसजेडसीसी निदेशक भर्ती , भारत सरकार के निदेशक / उप सचिव श्रेणी के अधिकारी, सांस्कृतिक कलाकार (कला और संस्कृति के क्षेत्र में विद्वान/विशेषज्ञ जो कम से कम 10 वर्षों से कला के क्षेत्र में अनुभव/कार्यरत हों) इस पद के लिए योग्य हैं.

सभी प्रकार से पूर्ण आवेदन इस विज्ञापन के रोजगार समाचार में प्रकाशन की तारीख से 45 दिनों के अंदर (15-21 नवंबर अंक) माननीय राज्यपाल, राज भवन, चेन्नई-600022, कार्यालय के पते पर पहुंच जाना चाहिए.

आवेदन पत्र और अन्य विवरण संस्कृति मंत्रालय की वेबसाइटः www.indiaculture.nic.in और szcc: www.szccindia.org पर उपलब्ध है.


Share This Article