रायपुर 30 नवम्बर 2025/ ETrendingIndia / NABARD: Direct Recruitment – Online Applications Invited for 91 Officer – Grade ‘A’ Posts, Last Date 30 November / नाबार्ड ग्रेड ए भर्ती , राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) मुंबई द्वारा सीधी भर्ती – अधिकारी – ग्रेड ‘ए’ – 2025 के लिए विज्ञापन जारी कर ऑनलाइन
आवेदन आमंत्रित किया गया है.
इसके तहत सहायक प्रबंधक (ग्राविबैंसे) के 85 पद,
शाखा: (i) सामान्य (ii) चार्टर्ड अकाउंटेंट (iii) कंपनी सचिव (iv) वित्त (v) कम्प्यूटर विज्ञान / सूचना प्रौद्योगिकी (vi) कृषि अभियांत्रिकी (vii) वृक्षारोपण और बागवानी (vii) मत्स्यपालन (ix) खाद्य प्रसंस्करण (x) भूमि विकास / मृदा विज्ञान (xi) सिविल इंजीनियरिंग (xii) इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (xii) मीडिया विशेषज्ञ (xiv) अर्थशास्त्र के लिए है.
सहायक प्रबंधक (विधि)के 02 पद,
और सहायक प्रबंधक (सुरक्षा एवं शिष्टाचार सेवा) के 04 पद है.
ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 तक है. पूरी जानकारी संस्थान की वेबसाइट https://www.nabard.org-Career Notices देखी जा सकती है.
