Delhi Tourism and Transportation DevelopmentDelhi Tourism and Transportation Development
Share This Article

रायपुर 30 नवम्बर 2025/ ETrendingIndia / Delhi Tourism and Transportation Development Corporation Limited invites applications for deputation for various posts./ डीटीटीडीसी प्रतिनियुक्ति भर्ती , दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम लिमिटेड , नई दिल्ली द्वारा
भारत सरकार/जीएनसीटीडी/किसी राज्य सरकार/संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन के किसी विभाग/स्वायत्त निकाय/उपक्रम में कार्यरत पात्र अधिकारियों/कर्मचारियों से प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

यह नियुक्ति तीन (03) वर्षों की अवधि के लिए प्रतिनियुक्ति के आधार पर की जाएगी.पदों का नाम और वेतन स्तर निम्नानुसार है-

1अधीक्षण अभियंता (विद्युत)(स्तर-13)

2 कार्यपालक अभियंता (विद्युत)
(स्तर-11)

3.सहायक अभियंता (सिविल)
(स्तर-7)

4.सहायक अभियंता (विद्युत)
(स्तर-7)

6 सहायक निदेशक (उद्यान) (स्तर-7)

पदों की संख्या भिन्न हो सकती है.
डीटीटीडीसी प्रतिनियुक्ति भर्ती , सभी पदों पर प्रतिनियुक्ति द्वारा नियुक्ति के लिए अधिकतम आयु सीमा आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि को ‘छप्पन’ वर्ष है.

आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 60 दिन है. उल्लेखनीय है कि रोजगार समाचार के 15-21 नवंबर 2025 के अंक में यह प्रकाशित हुआ है.

रिक्तियों की संख्या, पात्रता, शर्तें आदि जानने के लिए डीटीटीडीसी की वेबसाइट www.delhitourism.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है.


Share This Article