Share This Article रायपुर, 08 दिसम्बर 2025/ ETrendingIndia / आवारा कुत्तों का एंटी रेबीज अभियान , नागरिकों की सुरक्षा एवं पशु जनित संक्रमण की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के सभी नगरीय निकायों में आवारा कुत्तों का वृहद एंटी रेबीज वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान नगर पालिका प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत नगर के विभिन्न वार्डों और प्रमुख क्षेत्रों में टीम पहुंचकर आवारा कुत्तों को पकड़कर एंटी रेबीज टीका लगाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार यह पहल रेबीज जैसे गंभीर संक्रमणों की रोकथाम में अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। टीम द्वारा कुत्तों को टैग कर उनके टीकाकरण का रिकॉर्ड भी रखा जा रहा है ताकि भविष्य में निगरानी और नियंत्रण आसान हो सके। लोगों से अपील की जा रही है कि वे टीकाकरण कार्य में सहयोग करें और किसी भी आवारा कुत्ते के दिखने पर नगर पालिका को सूचना दें। Share This Article Post navigation नक्सलवाद उन्मूलन : छत्तीसगढ़ ने रचा नया इतिहास मुख्यमंत्री से क्रेडाई और रियल एस्टेट के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की : इंक्रीमेंटल प्रणाली की समाप्ति और मूल्यांकन प्रक्रिया के सरलीकरण के लिए जताया आभार