Share This Article रायपुर, 09 दिसम्बर/ ETrendingIndia / बस्तर ओलम्पिक आयोजन विवरण , छत्तीसगढ़ के संभागीय मुख्यालय में बस्तर ओलंपिक का आयोजन 11 से 13 दिसंबर को होगा। युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे और उनकी छिपी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। ओलम्पिक का उदघाटन समारोह 11 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे प्रियदर्शिनी स्टेडियम में होगा। इस उदघाटन समारोह में प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव की शिरकत करने की संभावना है। साथ ही स्थानीय सांसद, विधायक तथा अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल होकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करेंगे। संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक के आयोजन हेतु व्यापक तैयारियां की जा रही है और जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय प्रियदर्शिनी स्टेडियम, सिटी ग्राउंड, क्रीड़ा परिसर धरमपुरा एवं खेलो इंडिया परिसर पंडरीपानी में सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित किया जा रहा है। बस्तर ओलम्पिक आयोजन विवरण , साथ ही बस्तर संभाग के सभी जिलों के खिलाडिय़ों एवं खेल प्रशिक्षकों के ठहरने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्थानीय खेल संघों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों और स्कूल-कॉलेजों के सहयोग से यह आयोजन पूरे संभाग में उत्सव की तरह मनाया जाएगा। Share This Article Post navigation सख्त हुआ नगर निगम : सभी दूरसंचार कंपनियों को दी 7 दिन की मोहलत ,देनी होगी नेटवर्क शेयरिंग एंटीना की जानकारी मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का दूसरा चरण : 10 जिलों के 23 मार्गों पर 24 नई बसों का संचालन प्रारंभ,180 नए गांव जुड़े