रायपुर, 11 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / Boxing ring and archery range inaugurated in Rajnandgaon / राजनांदगांव बॉक्सिंग रिंग शुभारंभ , स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने राजनांदगांव स्थित डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित बॉक्सिंग रिंग सेट और आर्चरी रेंज का विधिवत शुभारंभ किया।
इस कार्यक्रम से विद्यालय परिसर में खेलों के प्रति उत्साह और ऊर्जा का संचार देखने को मिला। मंत्री श्री यादव ने बॉक्सिंग रिंग का निरीक्षण किया तथा छात्राओं द्वारा प्रदर्शित बॉक्सिंग मुकाबले का अवलोकन करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मंत्री श्री यादव ने कहा कि जिले में उपलब्ध हो रही नई खेल संरचनाओं से युवा खिलाड़ियों को न केवल बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा, बल्कि उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के अवसर भी प्राप्त होंगे।
मंत्री श्री यादव ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित अभ्यास करने और खेल व शिक्षा दोनों में संतुलन बनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
