E-rickshaws
E-rickshaws
Share This Article

रायपुर, 12 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / New initiative for cleanliness: E-rickshaws will make the work of Swachhata Didi easier, the city will get better cleanliness/ कोरबा स्वच्छता ई-रिक्शा , छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में स्वच्छता को और मजबूत बनाने के लिए आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने नगर निगम की स्वच्छता दीदियों को 80 ई-रिक्शा वितरित किए।

इन ई-रिक्शों का उपयोग डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण में किया जाएगा, जिससे दीदियों का श्रम भी बचेगा और समय भी। अब उन्हें भारी बोझ उठाने या लंबी दूरी पैदल तय करने की जरूरत नहीं होगी। इससे वे कम समय में अधिक सफाई कार्य कर सकेंगी।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था स्वच्छता दीदियों की मेहनत पर टिकी है, इसलिए उनके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है। उन्होंने प्रसन्नता जताई कि कोरबा नगर निगम ने जिला खनिज न्यास मद से 2 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से ये ई-रिक्शे खरीदे हैं, जिससे शहर की साफ-सफाई व्यवस्था और भी तेज और प्रभावी होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि स्वच्छता दीदियों की मेहनत के कारण ही कोरबा देश के स्वच्छ सर्वेक्षण में 8वें स्थान पर पहुंचा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में कोरबा देश का सबसे स्वच्छ शहर बनेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता दीदियों की लगन से शहर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है और अब लक्ष्य नंबर-1 बनने का है।