Kerala civic polls
Kerala civic polls
Share This Article

रायपुर 15 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / Kerala civic polls : BJP takes historic lead in Thiruvananthapuram, political balance shifts/ केरल निकाय चुनाव 2025 , केरल के स्थानीय निकाय चुनावों में इस बार बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने राज्य के कई हिस्सों में मजबूत प्रदर्शन किया, जबकि सत्ताधारी लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) अपेक्षा के अनुरूप सफलता हासिल नहीं कर सका।

सबसे अहम परिणाम राजधानी तिरुवनंतपुरम से सामने आया है, जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए चार दशक पुराने LDF के गढ़ को ध्वस्त कर दिया। तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, जिससे यहां पहली बार बीजेपी का मेयर बनने का रास्ता साफ होता दिख रहा है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह जीत सिर्फ एक नगर निगम तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे केरल की राजनीति में एक बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है। लंबे समय से वामपंथ और कांग्रेस के बीच सिमटी राज्य की राजनीति में बीजेपी ने अपनी मौजूदगी को निर्णायक रूप से दर्ज कराया है।

केरल निकाय चुनाव 2025 , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम में मिली इस सफलता पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने इसे “लोकतंत्र की जीत और विकास की राजनीति पर जनता की मुहर” बताया।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन नतीजों से केरल की आगामी राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं और निकट भविष्य में राज्य की सियासत और अधिक रोचक होने वाली है।