रायपुर 17 दिसंबर 2025 / ETrendingIndia / Nitin Nabin appointed as the new National Working President of BJP: Nadda and Amit Shah gave him the responsibility / BJP राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष , भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में औपचारिक रूप से अपना पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाथ पकड़कर उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। यह दृश्य पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन का प्रतीक बना।
पदभार ग्रहण से पहले पार्टी मुख्यालय में नितिन नबीन का भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए और जय श्रीराम के नारे लगाए। पद संभालने के बाद वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाइयां दीं।
जेपी नड्डा ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि नितिन नबीन भाजपा की जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की विचारधारा को और मजबूत करेंगे। वहीं अमित शाह ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पार्टी का संगठनात्मक विस्तार और तेज होगा।
नितिन नबीन का संक्षिप्त बायोडाटा
श्री नितिन नबीन बिहार भाजपा के कद्दावर नेता माने जाते हैं। वे पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक चुने जा चुके हैं। संगठन और सरकार— दोनों में उन्हें लंबा अनुभव है।
वे बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री जैसे अहम दायित्व संभाल चुके हैं।भाजपा संगठन में भी वे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।
जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद और संगठन को मजबूत करने की उनकी शैली के लिए वे जाने जाते हैं।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार नितिन नबीन का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना पार्टी के लिए संगठनात्मक मजबूती और नए नेतृत्व संतुलन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
