Share This Article

रायपुर 17 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / The Collector honoured the students of Government Deaf and Blind School, Raipur by giving them cash and laptops./ दृष्टिबाधित श्रवणबाधित छात्र सम्मान , शासकीय मूक बधिर एंड दृष्टिहीन स्कूल मठपुरैना ,रायपुर के ऐसे 10 बच्चों जिन्होंने ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह , रायगढ में भाग लिया था, उन्हें कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर के रेडक्रॉस हॉल में नगद राशि देकर सम्मानित किया. कलेक्टर ने विद्यालय के 3 मेधावी छात्रों को लैपटॉप प्रदान कर भी सम्मानित किया गया.

स्कूल के प्राचार्य श्री अमित त्रिवेदी ने कहा कि यह सम्मान हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों और स्कूल के लिए बहुत हर्ष का विषय है . यह आयोजन समाज कल्याण विभाग के सौजन्य से हुआ.