Token Tuhar Hath
Token Tuhar Hath
Share This Article

रायपुर, 18 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / Paddy procurement: Now 24-hour token facility through “Token Tuhar Hath” / टोकन तुहर हाथ , धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। सरल, पारदर्शी और त्वरित प्रक्रिया से किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय की मंशा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार सुखमा जिले में किसानों को चौबीसों घंटे टोकन तुहर हाथ मोबाइल एप के माध्यम से धान विक्रय के लिए टोकन उपलब्ध कराने की सुविधा सुनिश्चित हुई है।

जिला मुख्यालय सुकमा के ग्राम भेलवापाल निवासी किसान श्री मुचाकी गंगा ने धान उपार्जन केंद्र सुकमा में मिली सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि धान बेचने में उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। उनके नाम दर्ज 2.30 हेक्टेयर भूमि से प्राप्त 100 क्विंटल धान की खरीदी सभी नियमों के अनुसार समय पर और पारदर्शी तरीके से की गई।

किसान श्री गंगा ने बताया कि ऑनलाइन टोकन काटने की प्रक्रिया बहुत आसान रही। धान की नमी और गुणवत्ता की जांच तुरंत की गई। बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था रही और तौल पूरी पारदर्शिता के साथ हुई। समर्थन मूल्य पर धान विक्रय से उनकी आय में वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि दो से तीन दिनों के भीतर धान उपार्जन की राशि उनके खाते में आ जाएगी, जिसका उपयोग वे खेती-किसानी में करेंगे।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा घोषित 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान मूल्य को किसानों के लिए बड़ी सहायता बताते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।