रायपुर 18 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / Applications invited for recruitment of women employees as service providers in 8 districts under Sakhi One Stop Centre / सखी वन स्टॉप सेंटर भर्ती , संचालनालय महिला एवं बाल विकास, छत्तीसगढ़ द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर अंतर्गत जिला दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, कांकेर, राजनांदगांव, बलौदाबाजार एवं जांजगीर-चांपा में सेवा प्रदाताओं के पद पर कर्मचारियों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
मिशन शक्ति योजना के तहत सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन हेतु सेवाप्रदाता के पदों पर एकमुश्त मासिक सेवा शुल्क पर भर्ती के लिये पात्र आवेदकों से 31 दिसंबर 2025 संध्या 5:00 बजे तक विभाग की वेबसाइट https://sakhionestop.estop-bharti.in पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये जाते है.
सभी पद महिला पद है. उक्त पद हेतु महिला उम्मीदवार ही आवेदन करें.
उपरोक्त पदों की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, कार्य दायित्व एवं अन्य विवरण www.cgstate.gov.in and www.cgwcd.gov.in वेबसाईट पर उपलब्ध है .
