रायपुर 19 दिसम्बर 2025/ ETrendingIndia / सखी वन स्टॉप सेंटर डोंगरगढ़ , महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड में एक अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर की सौगात मिली है। जिला मुख्यालय में पहले से ही एक सखी वन स्टॉप सेंटर का संचालन किया जा रहा है। यह जिले का दूसरा सखी वन स्टॉप सेंटर होगा। सखी वन स्टॉप सेंटर में अनुबंध पर सेवा प्रदाताओं के चयन हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है तथा पात्र अभ्यार्थियों से ऑनलाईन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए है।
सखी वन स्टॉप सेंटर डोंगरगढ़ हेतु केन्द्र प्रशासक, सलाहकार परामर्शदाता, पैरा लीगल कार्मिक, पैरा मेडिकल कार्मिक, कार्यालय सहायक के एक-एक पद तथा केस वर्कर के दो पद, बहुउद्देशीय कर्मचारी व रसोईया और सुरक्षा गार्ड व नाईट गार्ड के तीन-तीन पदों पर भर्ती की जाएगी।
सखी वन स्टॉप सेंटर डोंगरगढ़ , विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक महिला अभ्यर्थी 31 दिसम्बर 2025 शाम 5 बजे तक वेबसाईट http://sakhionestop.ebharti.in पर आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। सभी पद महिलाओं के लिए आरक्षित है तथा केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में अन्य जानकारी कार्यालय महिला एवं बाल विकास एवं वेबसाईट www.cgstate.gov.in, www.cgwcd.gov.in पर उपलब्ध है.
