Share This Article रायपुर 23 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / ISRO BlueBird Block-2 लॉन्च का समय और विवरण ISRO का LVM3-M6 रॉकेट 24 दिसंबर, 2025 को सुबह 8:54 बजे IST श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट के दूसरे लॉन्च पैड से उड़ान भरेगा।लगभग 15 मिनट की उड़ान के बाद BlueBird Block-2 सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल से अलग हो जाएगा। लाइव देखने का तरीका ISRO का आधिकारिक YouTube चैनल – 8:24 AM IST से लाइव स्ट्रीम ISRO की वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स – सीधा स्ट्रीमिंग लिंक श्रीहरिकोटा में ऑब्ज़र्वेशन गैलरी से देखना – आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण आवश्यक BlueBird Block-2 के बारे में यह अगली पीढ़ी का कम्युनिकेशन सैटेलाइट है, जो सीधे स्मार्टफोन पर उच्च गति का सेलुलर ब्रॉडबैंड प्रदान करेगा। मिशन का उद्देश्य वैश्विक LEO कंसटलेशन के माध्यम से 4G/5G कनेक्टिविटी, वीडियो कॉल, डेटा और स्ट्रीमिंग सुविधा देना है। सैटेलाइट में 223 वर्ग मीटर की फेज्ड एरे है, जो इसे सबसे बड़े कमर्शियल कम्युनिकेशन सैटेलाइट बनाती है। LVM3-M6 में रिकॉर्ड Payload BlueBird Block-2 का वजन 6,100 किग्रा, जो LVM3 के इतिहास में LEO में भेजा गया सबसे भारी पेलोड है। इससे पहले LVM3-M5 सैटेलाइट 4,400 किग्रा का था। यह ISRO का 6वां ऑपरेशनल फ्लाइट है LVM3 हैवी-लिफ्ट लॉन्च व्हीकल का। AST SpaceMobile के साथ साझेदारी ग्लोबली 50+ मोबाइल ऑपरेटरों के साथ साझेदारी। मिशन NSIL और US-based AST SpaceMobile के कमर्शियल समझौते के तहत हो रहा है। AST का लक्ष्य पहली स्पेस-बेस्ड मोबाइल ब्रॉडबैंड नेटवर्क बनाना है। पहले 5 BlueBird सैटेलाइट्स (2024) अमेरिका और चुनिंदा देशों में इंटरनेट कवरेज प्रदान कर रहे हैं। Share This Article Post navigation ‘एआई का महाकुंभ’ सम्मेलन : उपराष्ट्रपति ने इसके नैतिक और सकारात्मक उपयोग पर दिया जोर ISRO ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 लॉन्च: श्रीहरिकोटा से LVM3-M6 मिशन रहा सफल