रायपुर, 28 दिसंबर 2025 / ETrendingIndia / WINDS योजना किसानों लाभ , मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। इस दौरान बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस और नेपानगर विधायक श्रीमती मंजू राजेंद्र दादू ने क्षेत्रीय विकास कार्यों को गति देने और मंत्रि-परिषद द्वारा वेदर इंफॉर्मेशन नेटवर्क एंड डाटा सिस्टम (WINDS) केंद्र को स्वीकृति दिए जाने पर धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि WINDS केंद्र के संचालन से किसानों को मौसम से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी मिलेगी। इससे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत नुकसान का आकलन आसान होगा और किसानों को बीमा लाभ शीघ्रता से मिल सकेगा।
वेदर इंफॉर्मेशन नेटवर्क (WINDS) योजना की प्रमुख विशेषताएं –
किसानों को स्थानीय स्तर पर सटीक मौसम पूर्वानुमान उपलब्ध कराना
वर्षा, तापमान, आर्द्रता और हवाओं से संबंधित रीयल-टाइम डाटा संग्रह
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल क्षति का त्वरित और पारदर्शी आकलन
मौसम आधारित जोखिम कम कर कृषि उत्पादन में स्थिरता लाना
प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में किसानों को समय पर चेतावनी देना
कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता
WINDS योजना से राज्य के किसानों को मौसम आधारित निर्णय लेने में मदद मिलेगी और कृषि क्षेत्र को अधिक सुरक्षित व लाभकारी बनाया जा सकेगा।
