Share This Article रायपुर, 03 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / माता शाकम्बरी जयंती समारोह , माता शाकम्बरी जयंती के पावन अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा कबीरधाम जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित जयंती समारोहों में शामिल हुए। उन्होंने माता शाकम्बरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम बेनदरची, मजगांव, सहसपुर लोहारा, लालपुर एवं मोहरा में पटेल समाज द्वारा आयोजित माता शाकम्बरी जयंती समारोहों में शामिल होकर समाजजनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक पर्व-परंपरा छेरछेरा की भी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सामाजिक एकता, दान और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि माता शाकम्बरी अन्न, प्रकृति और करुणा की प्रतीक हैं। उनका जीवन और संदेश समाज को आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण और मानव कल्याण की दिशा में प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि शाकम्बरी माता की उपासना हमें प्रकृति के प्रति सम्मान और संतुलित जीवन जीने की सीख देती है। उन्होंने ग्राम मझगांव में कहा कि पटेल समाज हमेशा से परिश्रमी और आत्मनिर्भर समाज रहा है, शाकम्बरी माता की कृपा से धन धान्य से सम्पन्न इस समाज ने हमेशा लोगों को मिल जुलकर कार्य करना सिखाया है। नवनिर्मित सामुदायिक भवन से भोयरा मरार पटेल समाज की सामाजिक गतिविधियों को भी गति प्राप्त होगी। माता शाकम्बरी जयंती समारोह , उन्होंने कहा कि पटेल समाज बहुत ही स्वाभिमानी समाज रहा है, पटेल समाज से लोगों को सीखने की आवश्यकता है, अपने उद्यम से समाज द्वारा लोगों का पोषण किया जाता रहा है। उन्होंने माता शाकम्बरी से प्रार्थना करते हुए कहा कि इसी तरह सभी के घर धन धान्य से परिपूर्ण हों सभी के खेत लहलहायें, सभी स्वस्थ रहें ऐसी कृपा सभी पर बनी रहे। Share This Article Post navigation मखाना खेती से बदलेगी धमतरी की तस्वीर : 40 महिला किसान समूह ने प्रशिक्षण लिया ICAR की 25 फसलों की 184 नई उन्नत किस्में राष्ट्र को समर्पित