Share This Article रायपुर, 04 जनवरी 2026 / ETrendingIndia / गरियाबंद पुलिस रक्तदान शिविर , छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के ”रजत जयंतीÓÓ के अवसर पर गरियाबंद पुलिस के द्वारा जिला अस्पताल गरियाबंद में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गरियाबंद जिले के कलेक्टर भगवान सिंह उईके की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव , अंकित जैन के साथ अन्य पुलिस जवानों एवं स्थानीय युवाओं के साथ लगभग 92 से अधिक रक्तदाताओं के द्वारा Óजनसेवा और सुरक्षाÓ के लिए रक्तदान किये। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था ही नही बल्कि जन-सेवा के कार्यों में भी सदैव अग्रणी रहना चाहती हैं। एक यूनिट रक्त किसी का जीवन बचा सकता है, और हमारे जवानों ने आज सेवा का नया उदाहरण पेश किया है। रक्तदान जरूरतमंदों की मदद करना और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना था। इस नेक कार्य में पुलिस विभाग के राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, आरक्षकों और बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदाताओं को विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। Share This Article Post navigation AIIMS भुवनेश्वर ने किया पहला लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज हो रहा है ठीक डॉ. अनिल शर्मा की स्मृति में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर : 300 मरीजों की हुई जांच व दवाओं का वितरण