रायपुर 4 जनवरी 2026 / ETrendingIndia / Release of the logo of ‘Sehore Revolution’: The revolutionaries had liberated Sehore in 1857 through armed revolution/ सीहोर क्रांति प्रतीक चिन्ह विमोचन , मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की क्षेत्रीय विधायक सुदेश राय ने सीहोर में सीहोर क्रांति के नए प्रतीक चिह्न (लोगो) का विमोचन किया। यह प्रतीक चिन्ह जिले के उस गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है, जब 6 अगस्त 1857 से 14 जनवरी 1858 के बीच सीहोर के अमर क्रांतिकारियों ने 6 माह की सशस्त्र क्रांति के जरिए आजादी का बिगुल फूंका था और सीहोर को आजाद करवा लिया था।
विधायक राय ने आयोजन समिति से कहा कि यह प्रतीक चिह्न नई पीढ़ी को हमारे पूर्वजों के शौर्य और बलिदान की याद दिलाएगा। किस प्रकार देश और धर्म की रक्षा के लिये 356 से अधिक क्रांतिकारियों ने अपने सीने पर गोलियॉ खाकर देश के बलिदान हुए। उनके इस अमर बलिदान को सीहोर क्रांति के प्रतीक चिन्ह से पूरे देश में पहचान मिलेगी।
कार्यक्रम में सैकड़ाखेड़ी मार्ग स्थित शहीद समाधि स्थल निर्माण व आयोजन समिति के प्रमुख समाजसेवी ओमदीप, सुरेश गुप्ता, अनिल राय, सुरेन्द्र रल्हन, आनन्द गांधी, आशीष गुप्ता, अतुल तिवारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
