Share This Article रायपुर,06 दिसम्बर 2026/ ETrendingIndia / आवास दिवस रोजगार दिवस , प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण कार्यों में प्रगति लाने एवं समय-सीमा में आवासों को पूर्ण कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में अब प्रत्येक माह की 07 तारीख को रोजगार दिवस के साथ-साथ आवास दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिले की सभी ग्राम पंचायतों में किया जाएगा।आवास दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत अंतर्गत आवास योजना के लाभार्थियों की सूची का वाचन किया जाएगा तथा स्वीकृति प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री आवास निर्माण में आ रही विभिन्न तकनीकी एवं प्रश् ाासनिक समस्याअ अकुशल मजदूरी राशि का हस्तांतरण, सहित अन्य स्थानीय समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा, ताकि आवास निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। निर्माण सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सेंट्रिंग प्लेट, ईंट, रेत आदि हेतु स्व सहायता समूहों के माध्यम से सामग्री बैंक की स्थापना की जाएगी। इन सामग्री बैंकों की जानकारी भी आवास दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को दी जाएगी। इसके साथ ही जीजीराम जी अंतर्गत रोजगार की मांग के आवेदन तथा आजीविका डबरी निर्माण हेतु आवेदन भी इसी दिन ग्राम पंचायत में स्वीकार किए जाएंगे। इससे गांवों में जल संवर्धन एवं संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई ने बताया कि इस आयोजन से ग्रामीणों को जीजीराम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना दोनों की समुचित जानकारी एक ही मंच पर प्राप्त होगी, जिससे दोनों योजनाओं से संबंधित समस्याओं का एक साथ प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। Share This Article Post navigation विद्युत मंत्री ने जम्मू–कश्मीर में हाइड्रो पावर परियोजनाओं की समीक्षा की रेरा का सख्त रुख : स्वीकृत ले-आउट से विचलन पर “वॉलफोर्ट एलेन्सिया” परियोजना के प्रमोटर पर 10 लाख रुपये का जुर्माना