रायपुर, 06 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / For Sukli Bai, the Jal Jeevan Yojana has been a blessing : it has transformed the face of her village / जल जीवन मिशन लाभ , कभी पानी के लिए रोजाना लंबी दूरी तय करने को मजबूर ग्रामीण आज अपने ही घर में शुद्ध पेयजल पा रहे हैं। “हर घर जल” के संकल्प के साथ शुरू किया गया जल जीवन मिशन अब गांवों के जीवन में वास्तविक बदलाव लेकर आया है और वर्षों पुरानी पानी की समस्या का स्थायी समाधान बन रहा है।
कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खाम्ही के आश्रित ग्राम रोखनी की निवासी श्रीमती सुकली बाई के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है। बढ़ती उम्र में दूर-दूर से पानी लाना उनके लिए बेहद कठिन हो गया था। नहाने, खाना बनाने, सफाई रखने और मवेशियों के लिए पानी जुटाना रोज की सबसे बड़ी चिंता थी। कई बार पानी की कमी से दिनभर के जरूरी काम भी प्रभावित हो जाते थे।
जल जीवन मिशन के तहत जब उनके घर नल कनेक्शन लगा और शुद्ध पेयजल सीधे घर तक पहुंचने लगा, तो मानो उनकी रोजमर्रा की परेशानियों का अंत हो गया। अब सुकली बाई को पानी के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ता। घर में पर्याप्त और साफ पानी उपलब्ध होने से उनका जीवन पहले से कहीं अधिक सहज, सुरक्षित और सम्मानजनक हो गया है।
सुकली बाई सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहती हैं कि इस योजना ने उनका बोझ हल्का कर दिया है। आज जल जीवन मिशन के माध्यम से जिले के लाखों घरों तक नल से पानी पहुंच रहा है, जिससे न केवल स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, बल्कि समय की बचत और जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आ रहा है.
