नशीली टेबलेट निट्राजेपम जब्तनशीली टेबलेट निट्राजेपम जब्त
Share This Article

रायपुर 9 जनवरी 2025/ ETrendingIndia / ऑपरेशन निश्चय के तहत रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना गोबरानवापारा पुलिस ने तर्री शमशान घाट के पास कार्रवाई करते हुए नशीली टेबलेट निट्राजेपम के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सूचना के आधार पर की गई घेराबंदी

दिनांक 8 जनवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना गोबरानवापारा क्षेत्र में कुछ लोग चारपहिया वाहन में सवार होकर प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की बिक्री करने की फिराक में हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मारुति स्विफ्ट डिजायर कार को घेराबंदी कर रोका।

पूछताछ में सामने आए आरोपियों के नाम

वाहन में सवार तीन युवकों ने पूछताछ में अपने नाम
आशीष निर्मलकर, अरमान अहमद और किशोर यादव उर्फ पप्पू बताए।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 710 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम बरामद की गई।

दस्तावेज नहीं दिखा सके आरोपी

पुलिस द्वारा जब नशीली टेबलेट रखने और बेचने से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो आरोपी कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते रहे।

3 लाख रुपये की सामग्री जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से

  • 710 नग निट्राजेपम टेबलेट (अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये)
  • बिक्री की नगद रकम
  • मारुति स्विफ्ट डिजायर कार (CG 08 W 3107)
    जब्त की है।
    जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी गई है।

नारकोटिक एक्ट में मामला दर्ज

आरोपियों के खिलाफ थाना गोबरानवापारा में अपराध क्रमांक 11/26 के तहत नारकोटिक एक्ट की धारा 21(बी) में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस नशीली दवाओं की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।


Share This Article