रायपुर 12 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / CGVYAPAM: Online application process begins for recruitment examination (PLII25) for Laboratory Assistant/Sampler Grade-2 posts under Chhattisgarh Environment Protection Board, last date 27 January / CG Vyapam Laboratory Assistant भर्ती , छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, नवा रायपुर के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक/सैंपलर ग्रेड-2 पदों की भर्ती परीक्षा (PLII25) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित है। अभ्यर्थी 28 से 30 जनवरी 2026 तक आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकेंगे।
भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 22 मार्च 2026 (रविवार) है। परीक्षा राज्य के पांच संभागीय मुख्यालयों में आयोजित होगी।
अधिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जा सकते हैं।
