रायपुर 13 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / NTPC Limited invites applications for 6 Assistant Law Officer posts till January 16 / NTPC Law Officer भर्ती , भारत सरकार के उद्यम एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा (विज्ञापन संख्या 15/25) सीएलएटी-2026 के माध्यम से सहायक कानून अधिकारियों की भर्ती की जा रही है.
उम्मीदवारों को सीएलटी-2026 (कामन ला एडमिशन टेस्ट-2026) स्नातकोतर कार्यक्रम (राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ द्वारा आयोजित) में उपस्थित होना अनिवार्य है।
एनटीपीसी में इस विज्ञापन के लिए आवेदन करने वाले अमीदवारों में से सीएलएटी-2026 स्नातकोत्तर कार्यक्रम में प्रदर्शन के स्कोर के आधार पर आगे के चयन प्रक्रिया के लिए निर्णय लिया जाएगा। किसी अन्य वर्ष के सीएलएटी स्कोर या किसी अन्य परीक्षा के स्कोर मान्य नहीं माने आएंगे।
सहायक कानून अधिकारी पद के लिए अनुमानित रिक्तियां 06 है. उम्मीदवारो को वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा या अपने CLAT-2026 एडमिट कार्ड नंबर के साथ careers.ntpc.co.in के करियर सेक्शन पर जाना होगा.ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16.01.2026 है.
