Share This Article रायपुर 14 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Chhattisgarh pensioners raised the demand for 58 percent relief pension / 58 प्रतिशत राहत पेंशन , प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 58 प्रतिशत करने का आदेश जारी किया गया है। हालांकि पेंशनरों को मिलने वाली राहत पेंशन की दर बढ़ाने संबंधी आदेश अब तक जारी नहीं होने से पेंशनर वर्ग में असंतोष और निराशा देखी जा रही है। छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज के प्रांताध्यक्ष चेतन भारती ने राज्य शासन से मांग की है कि कर्मचारियों की तरह पेंशनरों को भी 58 प्रतिशत की दर से राहत पेंशन का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश शासन से सहमति मिलने की संभावना को देखते हुए इस संबंध में आदेश जारी किया जा सकता था। पेंशनरों को उम्मीद है कि सरकार शीघ्र इस पर सकारात्मक निर्णय लेगी। Share This Article Post navigation छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रस्तावित चित्रोत्पला फिल्म सिटी निर्माण के संबध में समीक्षा बैठक सड़क पर फैलाई रेत : नगर निगम रायपुर ने लगाया जुर्माना