Chhattisgarh
Chhattisgarh
Share This Article

रायपुर 15 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Chhattisgarh: 3% hike in dearness allowance from January / छत्तीसगढ़ महंगाई भत्ता वृद्धि , राज्य शासन के वित्त विभाग ने शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की वृद्धि का आदेश जारी कर दिया है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा।

महंगाई भत्ते की गणना मूल वेतन के आधार पर की जाएगी। इसमें विशेष वेतन या व्यक्तिगत वेतन को शामिल नहीं किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसी माह महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की थी। यह घोषणा छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ के अधिवेशन में की गई थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद वित्त विभाग ने विधिवत आदेश जारी कर दिया है।

वित्त विभाग के सूत्रों के अनुसार, इस वृद्धि के लिए बजट में पहले ही लगभग 680 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा चुका है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2026 से देय होगा और इसका भुगतान फरवरी माह के वेतन में किया जाएगा।