रायपुर 16 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / South Eastern Railway issues notification for recruitment against sports quota; last date is February 9 / दक्षिण पूर्व रेलवे खेल कोटा भर्ती
, दक्षिण-पूर्व रेलवे ,कोलकाता द्वारा खेल कोटा (खुला विज्ञापन) के अंतर्गत खेल व्यक्तियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 फरवरी 2026 है.
इसके तहत ग्रुप सी लेवल 4 /लेवल 5 के 5 पद , ग्रुप सी लेवल 2/ लेवल 3 के 16 पद, ग्रुप डी लेवल 1 के 33 पद हैं. इस तरह कुल 54 पद हैं ।
ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए आरआरसी- दक्षिण पूर्व रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrcser.co.in पर जाएँ।ऑनलाइन/ ई एप्लीकेशन फॉर स्पोर्ट्स कोटा (ओए)/2025- 26 लिंक पर क्लिक करें और इसके बाद ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें
