Northern Region Agricultural Machinery Training and Testing Institute Northern Region Agricultural Machinery Training and Testing Institute
Share This Article

रायपुर 16 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Northern Region Agricultural Machinery Training and Testing Institute invites applications for filling up the post of Office Superintendent on ‘deputation basis’./ कार्यालय अधीक्षक प्रतिनियुक्ति भर्ती , भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान, हिसार (हरियाणा) द्वारा कार्यालय अधीक्षक [साधारण केन्द्रीय सेवा, समूह ‘ख’ अराजपत्रित, अनुसचिवीय, लेवल-6 (रु. 35400- 112400)] का एक रिक्त पद को ‘प्रतिनियुक्ति आधार पर’, कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान [बुदनी (मध्य प्रदेश)/हिसार (हरियाणा)/अनंतपुर (आन्ध्र प्रदेश)/विश्वनाथ चारिआली, (असम)] में तत्काल भरने के लिए केंद्र सरकार या राज्य सरकार या केन्द्र शासित प्रशासन में कार्यरत पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।

पात्रता शर्तों का पूर्ण विवरण एवं आवेदन-पत्र के प्रारूप इत्यादि, अधोलिखित वेबसाइटों पर उपलब्ध हैं :-

  • www.agricoop.nic.in
  • fmttibudni.gov.in
  • nrfmtti.gov.in
  • srfmtti.dacnet.nic.in
  • nerfmtti.nic.in

निर्धारित प्रपत्र में सम्यक रूप से भरे गये आवेदन-पत्र (तीन प्रतियों में) पूर्ण विवरण एवं दस्तावेज के साथ रोज़गार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 60 दिनों के अंदर निदेशक, उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान, ट्रैक्टर नगर, सिरसा रोड, हिसार – 125001 (हरियाणा) को ‘उचित माध्यम’ के द्वारा भिजवाया जाना चाहिए। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 10-16 जनवरी 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है।


Share This Article