रायपुर 16 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Indian Council for Cultural Relations invites applications for empanelment of teachers to be posted abroad: Last date 18 January / ICCR शिक्षक पैनल भर्ती , भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद, नई दिल्ली (आईसीसीआर ) द्वारा विदेशों में तैनात किए जाने वाले शिक्षकों का पैनल के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
भारतीय संस्कृति के शिक्षकों योग, प्रदर्शन कला शिक्षकों (कथक भरतनाट्यम ,कुचीपुड़ी, ओडिसी, कर्नाटक गायन, हिंदुस्तानी गायन और तबला) और हिंदी शिक्षकों के पैनल के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित करता है. जिन्हें विदेशों में भारतीय दूतावासों / वाणिज्य दूतावास / सांस्कृतिक केंद्रों (आईसीसी) में लघु अनुबंध के आधार पर तैनात किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए आईसीसीआर की वेबसाइट https://www.lccr.gov.in देखें।इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपने आवेदन पत्र संबंधित प्रमाणपत्रों की प्रतियों के साथ कार्यक्रम निदेशक (आईसीसी) भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद् आज़ाद भवन, आई.पी. एस्टेट, नई दिल्ली 110002 को डाक द्वारा एवं ईमेल: [email protected] पर 18 जनवरी 2026 तक भेज सकते हैं।
