Share This Article रायपुर, 17 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Minor dispute: Five accused arrested for killing a youth by crushing him with a car / मामूली विवाद हत्या मामला , रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केंद्री में मामूली विवाद के बाद युवक को कार से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। यह घटना 15 जनवरी 2026 को एनएच-30 पर मोनफोर्ट स्कूल के पास हुई। मृतक कैलाश तिवारी अपने दोस्तों के साथ एक्टिवा को धक्का देकर पेट्रोल पंप ले जा रहा था। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रही इनोवा कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में गाली-गलौच और मारपीट हुई। कुछ देर बाद कार सवार आरोपी वापस आए .इनोवा कार चालक डिलेश मंडावी ने अपने साथियों लिलेश सेन, चंदन यादव, चंद्रशेखर साहू, दुर्गेश साहू, मनीष साहू और रितेश उर्फ रिंकू साहू के साथ मिलकर हत्या की नीयत से कार को कैलाश के ऊपर चढ़ा दिया। कार की चपेट में आने से कैलाश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त इनोवा कार भी जब्त कर ली है। मामले में दो आरोपी चंदन यादव और रितेश उर्फ रिंकू साहू की गिरफ्तारी अभी शेष है, जिनकी तलाश जारी है। Share This Article Post navigation शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर : घर में लगाई आग , दोनों आरोपी गिरफ्तार सुकमा में 24 घंटे में 21 लोगों पर कुत्ते का हमला, 15 बच्चे घायल