Share This Article रायपुर 18 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Grok’s lawsuit against Musk / ग्रोक पर मुकदमा, एलन मस्क की कंपनी एक्स (X) से जुड़ी एआई सेवा ग्रोक को लेकर एक महिला ने कानूनी कार्रवाई की है। महिला का आरोप है कि ग्रोक चैटबॉट ने बिना अनुमति उसके डीपफेक अश्लील फोटो बनाने की इजाजत दी, जिससे उसे मानसिक और भावनात्मक परेशानी झेलनी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 27 वर्षीय महिला ने कैलिफोर्निया की एक अदालत में यह मुकदमा दायर किया है। महिला का कहना है कि किसी व्यक्ति ने ग्रोक का उपयोग कर उसके आपत्तिजनक डीपफेक चित्र बनाए और उन्हें ऑनलाइन फैलाया। इससे उसकी छवि को नुकसान पहुंचा और उसे गहरा मानसिक तनाव हुआ। पीड़िता का आरोप है कि उसने पिछले साल एक्स से इन तस्वीरों को हटाने की मांग की थी, लेकिन कंपनी ने समय पर उचित कार्रवाई नहीं की। कुछ सामग्री हटाई गई, लेकिन कई तस्वीरें अब भी इंटरनेट पर मौजूद रहीं। महिला ने अदालत से मांग की है कि कंपनी इस तरह की सामग्री पर सख्त नियंत्रण लगाए और पीड़ित को मुआवजा दिया जाए। यह मामला एआई तकनीक के दुरुपयोग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी को लेकर एक अहम बहस छेड़ रहा है। Share This Article Post navigation तमिलनाडु में बनेगा देश का पहला संप्रभु (सॉवरेन) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पार्क डिजिटल MSME ऋण मॉडल के तहत PSB ने 52,300 करोड़ रुपये के लोन किए स्वीकृत