रायपुर 18 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Chhattisgarhi Agrawal Samaj’s 50th annual convention concluded at Raipur Indoor Stadium: Shri Sunil Agrawal honoured / अग्रवाल समाज अधिवेशन रायपुर , छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज का 50 वां वार्षिक केंद्रीय अधिवेशन आज रायपुर के इंडोर स्टेडियम में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभावानों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा डॉ. सुनील अग्रवाल को सम्मान स्वरूप प्रमाणपत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया. श्री अग्रवाल छत्तीसगढ़ शासन के कृषि अभियांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं तथा उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएँ दी हैं.
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। अधिवेशन में सामाजिक एकता, शिक्षा और युवाओं के मार्गदर्शन पर विशेष जोर दिया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने का कार्य करते हैं।
