रायपुर, 19 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Silver Jubilee Festival: Rs 47 crore approved for two roads in Bemetara district/ बेमेतरा सड़क निर्माण स्वीकृति , छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण सड़क निर्माण के कार्यों को कराने के लिए स्वीकृति जारी की जा रही है। इसके तहत बेमेतरा जिले में दो सड़कों के निर्माण कार्य के 47 करोड़ 5 लाख 44 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।
स्वीकृत कार्यों में देवकर साजा खम्हरिया मार्ग लम्बाई 31.60 किलोमीटर के लिए 31 करोड़ 11 लाख 43 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।
बेमेतरा सड़क निर्माण स्वीकृति , इसी प्रकार से बेरला से कोदवा देवरबीजा करमू मार्ग लम्बाई 22 किलोमीटर के लेन मजबूतीकरण कार्य के लिए 15 करोड़ 94 लाख एक हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।
