Silver ETFs are gaining traction
Silver ETFs are gaining traction
Share This Article

रायपुर 22 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Silver ETFs are gaining traction, attracting increasing investor interest / सिल्वर ETF निवेश , पिछले एक साल में चांदी ने निवेशकों को चौंकाने वाला रिटर्न दिया है। वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, औद्योगिक मांग में तेज़ी और डॉलर में उतार-चढ़ाव जैसे कारकों के चलते चांदी की कीमतें नई ऊँचाइयों पर पहुँची हैं। इसका सीधा फायदा सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (Silver ETF) को मिला है, जिनमें निवेशकों की भागीदारी रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ी है।

आंकड़ों के मुताबिक 2024 के अंत में जहां सिल्वर ETF की 12 स्कीमें थीं, वहीं 2025 के अंत तक इनकी संख्या बढ़कर 17 हो गई। निवेशकों की संख्या भी 6.21 लाख से बढ़कर 32.12 लाख तक पहुँच गई है। इसी अवधि में इन फंड्स का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) करीब छह गुना बढ़कर 72,652 करोड़ रुपये हो गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि घर में फिजिकल चांदी रखने के बजाय निवेशक अब ETF के जरिए चांदी में निवेश करना अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक मान रहे हैं। बीते एक साल में कई सिल्वर ETF फंड ऑफ फंड (FoF) ने 200 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दर्ज किया है। SBI, ABSL, HDFC, कोटक और निप्पॉन इंडिया के सिल्वर ETF FoF इस सूची में प्रमुख रहे।

बाजार जानकारों के अनुसार, यदि वैश्विक अनिश्चितता बनी रहती है और औद्योगिक मांग मजबूत रहती है, तो आने वाले समय में भी सिल्वर ETF निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बना रह सकता है। हालांकि, वे निवेश से पहले जोखिम और उतार-चढ़ाव को समझने की सलाह भी दे रहे हैं।