ANPR cameras
ANPR cameras
Share This Article

रायपुर 23 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / ANPR cameras are being installed at toll plazas and roads: Driving without valid documents will be costly / ANPR कैमरा चालान नियम , छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने प्रदेश में यातायात नियमों के पालन को सख्त बनाने के लिए सभी टोल प्लाजा और प्रमुख सड़कों पर एएनपीआर (ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरे लगा दिए हैं। इन कैमरों की मदद से बिना फिटनेस, बीमा या प्रदूषण प्रमाणपत्र (पीयूसी) वाले वाहनों की पहचान की जा रही है और स्वचालित रूप से चालान जारी किए जा रहे हैं।

24 टोल प्लाजा और 84 प्रमुख सड़कों पर लगाए गए कैमरे

परिवहन विभाग के अनुसार, प्रदेश में कुल 24 टोल प्लाजा और 84 प्रमुख सड़कों पर ये कैमरे लगाए जा चुके हैं। एएनपीआर कैमरे हाई-रिज़ॉल्यूशन तकनीक से लैस हैं, जो चलते वाहनों की नंबर प्लेट पढ़कर सीधे परिवहन विभाग के सर्वर से मिलान करते हैं। यदि वाहन के दस्तावेज अमान्य या समाप्त पाए जाते हैं, तो वाहन मालिक के मोबाइल पर ई-चालान भेज दिया जाता है।

पहली बार चालान राशि 800 रुपये फिर 1500 रुपये

नियमों के अनुसार, बिना फिटनेस, बीमा या पीयूसी के वाहन चलाने पर पहली बार 800 रुपये का चालान किया जाएगा। यदि वही वाहन दोबारा नियम तोड़ते हुए पकड़ा गया, तो 1500 रुपये का चालान लगेगा। इसके बाद हर बार नियम उल्लंघन पर 1500 रुपये का जुर्माना देना होगा।

परिवहन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी टोल पर एक बार चालान कट गया है, तो अगले 24 घंटे के भीतर उसी वाहन का दोबारा चालान नहीं किया जाएगा। यह व्यवस्था वाहन चालकों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए की गई है।

विभाग का कहना है कि इस पूरी प्रणाली से मैन्युअल जांच में होने वाली गड़बड़ियों पर रोक लगेगी और सड़क सुरक्षा मजबूत होगी। आने वाले समय में और कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यातायात नियमों का बेहतर पालन सुनिश्चित हो सकेगा।