Department of Telecommunications
Department of Telecommunications
Share This Article

रायपुर 23 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Department of Telecommunications invites applications for recruitment to 16 deputation posts / दूरसंचार विभाग प्रतिनियुक्ति भर्ती
, भारत सरकार के संचार मंत्रालय के अंतर्गत दूरसंचार विभाग द्वारा प्रतिनियुक्ति के आधार पर पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती संचार लेखा नियंत्रक, महाराष्ट्र एवं गोवा सर्किल, मुंबई कार्यालय के लिए प्रस्तावित है।

इस प्रक्रिया के तहत कनिष्ठ लेखाकार के 6 पद (लेवल-5) और अवर श्रेणी लिपिक (एलडीसी) के 15 पद (लेवल-2) भरे जाएंगे। इन पदों पर नियुक्ति की अवधि तीन वर्ष होगी। अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष निर्धारित की गई है।

इन पदों के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार, संघ शासित प्रदेश, स्वायत्त निकाय और सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में कार्यरत पात्र एवं इच्छुक अधिकारी आवेदन कर सकते हैं। पदस्थापन का मुख्य स्थान मुंबई रहेगा, हालांकि आवश्यकता पड़ने पर नागपुर एवं औरंगाबाद क्षेत्रीय कार्यालयों में भी तैनाती की जा सकती है।

पात्रता, नियम एवं शर्तें, आवेदन प्रपत्र और अन्य विवरण दूरसंचार विभाग की वेबसाइट www.cgca.gov.in/ccamh पर उपलब्ध हैं। आवेदन समुचित माध्यम से 15 फरवरी 2026 तक प्राप्त होने चाहिए।