Indian Air Force
Indian Air Force
Share This Article

रायपुर 24 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Indian Air Force invites applications from male and female candidates for Agniveer Vayu Bharti / अग्निवीर वायु भर्ती 2026 , भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु (Agniveer Vayu) के पदों पर भर्ती के लिए पात्र पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती इंटेक 01/2027 के अंतर्गत विज्ञान तथा विज्ञानेतर विषयों के लिए की जा रही है।

इस भर्ती के लिए 17½ से 21 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पात्रता के अनुसार 01 जनवरी 2006 से 01 जुलाई 2009 के बीच जन्मे उम्मीदवार आवेदन के योग्य होंगे।

ऑनलाइन पंजीकरण 12 जनवरी 2026 से शुरू हो गया है। इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन, योग्यता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए भारतीय वायुसेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।