रायपुर 24 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / ICAR – CIRC Meerut to hold walk-in interview for youth on February 4-5 / ICAR CIRC वॉक-इन इंटरव्यू 2026 , भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के अंतर्गत केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान (CIRC), मेरठ में अस्थायी एवं संविदा आधार पर पदों की भर्ती की जा रही है।
संस्थान के CPR एवं CNM डिवीजन में यंग प्रोफेशनल के 2 पद तथा फार्मर फर्स्ट प्रोग्राम/प्रोजेक्ट के तहत फील्ड असिस्टेंट का 1 पद भरा जाएगा।
इन पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 4 और 5 फरवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे से आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार का आयोजन आईसीएआर-सीआईआरसी, ग्रास फार्म रोड, मेरठ कैंट (उत्तर प्रदेश) में होगा।
साक्षात्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी संस्थान की वेबसाइट www.circ.icar.org.in या एनसीएस पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके अलावा अभ्यर्थी ई-मेल के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
