रायपुर 24 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Yantra India Limited, Nagpur has announced recruitment for Trade Apprentices. The application portal is likely to open in the first week of February. / यंत्र इंडिया अप्रेंटिस भर्ती 2026 , यंत्र इंडिया लिमिटेड (वाई.आई.एल.), अंबाझरी नागपुर द्वारा भारतीय आयुध निर्माणियों में ट्रेड अप्रेंटिस के 59 वें बैच के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह भर्ती अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत की जाएगी। इसके अंतर्गत देश के विभिन्न राज्यों में स्थित आयुध और आयुध उपकरण कारखानों में कुल लगभग 3979 पद उपलब्ध हैं, जिनमें 1136 नॉन-आईटीआई और 2843 आईटीआई श्रेणी के पद शामिल हैं।
योग्यता
नॉन-आईटीआई श्रेणी के लिए उम्मीदवार का दसवीं कक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक तथा गणित और विज्ञान में 40 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है।
आईटीआई श्रेणी के लिए उम्मीदवार के पास एनसीवीटी/एससीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र या कौशल विकास और उद्यमिता विकास मंत्रालय के गजट अधिसूचना के माध्यम से निर्दिष्ट कोई अन्य प्राधिकारी/ श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रासंगिक ट्रेड परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए.तथा दसवीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु 14 वर्ष (कुछ ट्रेडों में 18 वर्ष) और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। विस्तृत विज्ञापन और आवेदन से जुड़ी जानकारी वेबसाइट https://recruit-gov.com पर उपलब्ध कराई जाएगी। आवेदन पोर्टल फरवरी 2026 के पहले सप्ताह के आसपास खुलने की संभावना है। उम्मीदवारों को नियमित रूप से वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है।
