रायपुर 24 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Indian players took time out from their busy cricketing schedule to enjoy the natural beauty of Barnawapar in Chhattisgarh./ बारनवापार में भारतीय खिलाड़ी , रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले अहम टी 20 मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ की नैसर्गिक सुंदरता को करीब से निहारा। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने महासमुंद जिले स्थित बार नवापारा वन्यजीव अभयारण्य का भ्रमण कर जंगल और वन्य जीवन का अनुभव लिया।
भारतीय टी 20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ टीम के प्रमुख खिलाड़ी संजू सैमसन, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह और कुलदीप यादव इस जंगल भ्रमण में शामिल रहे। खिलाड़ियों ने अभयारण्य की समृद्ध जैव-विविधता, प्राकृतिक सौंदर्य और वन्य जीवों को नजदीक से देखा।
इस जंगल भ्रमण की तस्वीरें वन मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।
बारनवापार में भारतीय खिलाड़ी , गौरतलब है कि रायपुर से लगभग 100-106 किलोमीटर दूर फैला बार नवापारा वन्यजीव अभयारण्य करीब 245 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत है। यहां तेंदुआ, भालू, उड़ने वाली गिलहरी, सियार, चार सींग वाला मृग, चिंकारा, काला हिरण, बायसन सहित बुलबुल, तोते, गिद्ध, मोर, कठफोड़वा, किंगफिशर, बगुले और ड्रोंगो जैसे अनेक पक्षी प्रजातियां पाई जाती हैं.
