रायपुर 25 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Dantewada: Tenders invited for Census-2027 work; 13 technical assistants and 1 MTS will be appointed through an agency for a period of 18 months. दंतेवाड़ा जनगणना 2027 निविदा , भारत की जनगणना-2027 के कार्यों के लिए जिला कार्यालय दंतेवाड़ा द्वारा निविदा सूचना जारी की गई है। यह सूचना कार्यालय कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी, जिला-दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा द्वारा जारी की गई है।
इस निविदा के तहत जिले की सभी तहसीलों एवं नगरीय निकायों में तकनीकी सहायक हेतु कुल 13 कार्मिकों तथा एम.टी.एस. (चतुर्थ श्रेणी) के 1 कार्मिक की एजेंसी के माध्यम से नियुक्ति की जानी है। यह नियुक्ति जनवरी 2026 से जून 2027 तक कुल 18 माह की अवधि के लिए होगी।
इस कार्य के लिए इच्छुक पंजीकृत फर्म, प्लेसमेंट एजेंसी, लेबर सप्लायर, कॉन्ट्रैक्टर अथवा पंजीकृत एनजीओ से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। निविदा 30 जनवरी 2026 को अपराह्न 3 बजे तक बंद लिफाफे में जमा की जा सकती है। प्राप्त निविदाएं उसी दिन शाम 4 बजे खोली जाएंगी।
निविदा की शर्तों, प्रारूप एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.dantewada.gov.in अथवा जिला कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।
