the Indian Statistical Institute
the Indian Statistical Institute
Share This Article

रायपुर 31 जनवरी 2024/ ETrendingIndia / Recruitment for 43 positions at the Indian Statistical Institute, application process has begun./ भारतीय सांख्यिकी संस्थान भर्ती , भारतीय सांख्यिकी संस्थान (आईएसआई), कोलकाता ने विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।

यह भर्ती संस्थान के कोलकाता मुख्यालय सहित दिल्ली, बेंगलुरु, तेजपुर और गिरिडीह केंद्रों के लिए की जाएगी। कुल 43 रिक्त पद भरे जाएंगे।

भर्ती में एसोसिएट साइंटिस्ट ‘ए’, सेक्शन ऑफिसर (लेखा/सामान्य), वैज्ञानिक सहायक’ ए’, इंजीनियरिंग सहायक( सिविल) ए, फार्मासिस्ट ए , इलेक्ट्रीशियन, ड्राइवर, ऑपरेटर-सह- मैकेनिक( ऑडियो- विजुअल/ लिफ्ट), सहायक (प्रयोगशाला/मुद्रण/पुस्तकालय), बाइंडर ,बढ़ई ,रसोइया आदि पद शामिल हैं। पदों के अनुसार वेतनमान लेवल-2 से लेवल-7 तक निर्धारित है। इन पदों में आरक्षण नियमों के अनुसार PwBD (दिव्यांग) और पूर्व सैनिकों के लिए भी सीटें आरक्षित हैं। इसके अलावा सेक्शन ऑफिसर (लेखा /सामान्य) के पदों पर भर्ती की समीक्षा भी की जा रही है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज केवल स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक से भेजने होंगे। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि विज्ञापन प्रकाशन से 30 दिन निर्धारित की गई है। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के24-30 जनवरी 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है.

भर्ती से संबंधित योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.isical.ac.in/jobs पर उपलब्ध है।